मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रेटी जांच करेंगे एसडीएम सदर

Apr 06, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त पवन बंसल की मृत्यु के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट सदर करेंगे। आरोपी की मृत्यु थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हुई थी। घटना की जानकारी रखने वाले लोग 2 मई 2026 तक बयान दर्ज करा सकते हैं।

मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रेटी जांच करेंगे एसडीएम सदर

जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की मृत्यु के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट सदर करेंगे। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में पवन बंसल उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सिरौली बादशाहपुर, थाना लोनी, गाजियाबाद की मृत्यु हो गई थी। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को नामित किया गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि जो भी व्यक्ति घटना के बारे में जानकारी रखता है, वह 2 मई 2026 तक उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।