ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराफुलट्टी से लाटरी संचालक लापता, तलाश

फुलट्टी से लाटरी संचालक लापता, तलाश

फुलट्टी बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक राठौर छह नवंबर से लापता हैं। उनका स्कूटर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खड़ा मिला है। घरवालों ने एमएम गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जांच में पता चला...

फुलट्टी से लाटरी संचालक लापता, तलाश
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 12 Nov 2017 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

फुलट्टी बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक राठौर छह नवंबर से लापता हैं। उनका स्कूटर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खड़ा मिला है। घरवालों ने एमएम गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जांच में पता चला है कि व्यापारी लॉटरी संचालक है। कई लाख रुपये का उसे भुगतान करना है।

अशोक राठौर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति वजीरपुरा जाने की कहकर गए थे। तगादा करना था। वापस नहीं लौटे तो उसे चिंता हुई। अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए थे। सात नवंबर को पुलिस को इमरजेंसी में एक स्कूटर लावारिस हालत में मिला। स्कूटर अशोक राठौर का निकला। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की। कॉल लॉग और मैसेज डिलीट थे।

छानबीन में जुटी पुलिस को बाजार में पता चला कि घटना के पीछे लॉटरी हो सकती है। अशोक बीसी संचालक है। 50 लाख से अधिक की लॉटरी उसके यहां डाली जाती हैं। लोगों को इस बार का पैसा नहीं मिला है। लॉटरी भी नहीं खुली है। लॉटरी के सदस्य भी परेशान हैं। कुछ बोल नहीं हैं। स्कूटर लावारिस मिलने से वे भी घबरा गए हैं। उन्हें लग रहा है कि पैसों की डिमांड करेंगे तो कहीं पुलिस पूछताछ को नहीं बुला ले। एसओ एमएम गेट ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। उन लोगों से संपर्क किया जा रहा है अशोक की जिनसे ज्यादा धनिष्ठता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें