Agra News: ई-रिक्शा में बैठी महिला से चेन झपटी, दो गिरफ्तार
Agra News: कानपुर में पति के साथ ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिला के गले से चेन छीनने वाले दो आरोपियों को रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई चेन और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया और आरोपियों को जेल भेज दिया।

Agra News: पति संग ई-रिक्शा में बैठकर जा रही महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने वाले दो आरोपितों को रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से छह ग्राम की चेन, घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन और 270 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को कानपुर नगर निवासी दंपति ई-रिक्शा में बैठकर बालूगंज से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपटी और फरार हो गए। शिकायत पर मामले में एक सितंबर को रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
आरोपितों का सुराग मिल गया। सूचना पर मंगलवार देर रात आरोपित रंजीत कुमार निवासी बुद्ध विहार चक्कीपाट और असद निवासी तलैया यती की बगीची को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चेन स्नैचिंग की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।


