लायंस क्लब ने क्षय रोगियों को वितरित कीं पोषण किट
Agra News - लायंस क्लब कासगंज ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित किए। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार और क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम क्षय रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार...

लायंस क्लब कासगंज वंदे मातरम द्वारा शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में क्षय रोगियों को पोषण किट वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. राजीव कुमार एवं सीएमएस संजीव कुमार व क्लब के पदाधिकारियों द्वारा क्षय रोगियों का पोषण किट वितरित की गई। क्लब के अध्यक्ष विकास गुप्ता एवं गाइडलाइन मनोज पांडेय ने बताया कि पोषण किट वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार एवं शीघ्र स्वस्थ होने के लिए किया गया है। अतिथियों ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना की और समाज के अन्य वर्गों से भी ऐसे कार्यों में सहयोग की अपील की।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, सचिव अमित वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रामानंद सतीश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



