रात में लीकेज ठीक, सुबह फिर बहने लगा पानी
Agra News - नगर निगम के वार्ड 18 के प्रकाश नगर में पानी की पाइपलाइन में लीक के कारण कई महीनों से पानी बर्बाद हो रहा था। क्षेत्रीय पार्षद की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले समस्या का समाधान किया गया, लेकिन फिर से लीक हो गई और गड्ढा खोदकर काम किया जा रहा है।

नगर निगम के वार्ड संख्या 18 के प्रकाश नगर इलाके में पिछले कई महीनों से पानी पाइप लाइन लीक कर रही थी। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था और वहां गड्ढा हो गया था। क्षेत्रीय पार्षद रेखा भास्कर ने कई बार जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से इसके संबंध में शिकायत की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही थी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा आगमन हुआ है। हाईवे पर एक हास्पिटल के उद्घाटन के लिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का यही रूट तय हुआ था, तो शुक्रवार की रात को सरकारी मशीनरी पहुंच गई और वहां लाइन को भी ठीक कर दिया और गड्ढा भर दिया था लेकिन रविवार सुबह फिर से वहां लीकेज हो गई।
पार्षद रेखा भास्कर ने कहा कि रात में कर्मचारी चलताऊ काम कर गए थे जिससे वहां फिर से लीकेज हो गई और अब दोबारा गड्ढा खोदकर काम किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


