Agra News: श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने लिया भाग
Agra News: शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन आयु वर्गों में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।

Agra News: शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों दो वर्ष तक, दो से पांच वर्ष तथा पांच से आठ वर्ष तक में आयोजित की गई। जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विजया तिवारी एवं आभा चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शैलबाला अग्रवाल ने किया। बाल कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संस्था की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
साथ ही प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था द्वारा संचालित बाल विद्यालय की प्रधानाचार्य गगन सिंह एवं समस्त शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त आशा अग्रवाल, सारिका कुकरेजा, सुनील दत्त शर्मा, अनीता सान्याल सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


