ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकोराना के सक्रिय केस बढ़ा रहे बेचैनी

कोराना के सक्रिय केस बढ़ा रहे बेचैनी

कोरोना के सक्रिय केस अब अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा रहे हैं। इन केसों को 50 से कम लाने की उनकी योजना सफल नहीं हो रही है। एक महीने में दो गुने सक्रिय केस बढ़ गए। जून में 64 केस अब बढ़कर 135 तक जा पहुंचे...

कोराना के सक्रिय केस बढ़ा रहे बेचैनी
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 07 Jul 2020 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

‌‌आगरा। मुख्य संवाददाता

कोरोना के सक्रिय केस अब अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा रहे हैं। इन केसों को 50 से कम लाने की उनकी योजना सफल नहीं हो रही है। एक महीने में दो गुने सक्रिय केस बढ़ गए। जून में 64 केस अब बढ़कर 135 तक जा पहुंचे हैं।

प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पिछले एक माह से लगातार कोशिश है कि कैसे भी हो, सक्रिय केसों की संख्या 50 से कम हो जाए। जून के पहले सप्ताह में ये संख्या 64 तक आ गई थी, लेकिन संक्रमितों की संख्या बढ़ने और स्वस्थ होने वालों की रफ्तार धीमी रहने के कारण ये संभव नहीं हो सका। सक्रिय केसों के कम होने से कंटेनमेंट और बफर जोन पर भी असर पड़ता है। उनकी संख्या भी उसी रफ्तार में घटती-बढ़ती है।

जब कंटेनमेंट और बफर जोन ज्यादा होंगे तो उन इलाकों में कई चीजों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। प्रशासन का मानना था कि इनकी संख्या कम होने से आम लोगों को कई चीजों में छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है।

इस तरह से बढ़े सक्रिय केस

तिथि सक्रिय केस स्वस्थ हुए

22 जून 116 16

23 जून 112 09

24 जून 111 09

25 जून 110 10

26 जून 118 07

27 जून 122 06

28 जून 121 05

29 जून 124 06

30 जून 123 04

1 जुलाई 122 04

2 जुलाई 130 03

3 जुलाई 137 06

4 जुलाई 139 13

5 जुलाई 146 06

6 जुलाई 135 22

वर्जन

मेरी लगातार कोशिश है कि सक्रिय केसों की संख्या 50 से कम ले आई जाए। उसी दिशा में कोरोना टास्क फोर्स काम भी कर रही है। जल्द ही कोशिश सफल होगी।

प्रभु एन सिंह

जिलाधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें