किशन पुडुचेरी के सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर चुने गए
Agra News - पॉन्डिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन के वार्षिक पुरस्कार समारोह में किशन कुमार यादव का जलवा रहा। उन्हें अंडर-19 वीनू मांकड ट्राफी में पुडुचेरी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। अकादमी के कोच ने किशन के शानदार खेल की सराहना की। समारोह में सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुरस्कृत किया।

पॉन्डिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन के वार्षिक पुरस्कार समारोह में ताजनगरी के क्रिकेटर किशन कुमार यादव का जलवा रहा। स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु व आर्मी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र किशन कुमार यादव को सत्र 2025-26 के लिए अंडर-19 वीनू मांकड ट्राफी में पुडुचेरी के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। अकादमी के कोच परवेन्द्र यादव ने बताया कि किशन ने सत्र में पुडुचेरी के लिए अंडर-19 में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। किशन को मुख्य अतिथि, सांसद व पुडुचेरी क्रिकेट संघ के सचिव सना सतीश बाबू, हितेश कुमार वेगाड, विनोद कुमार ने पुरस्कृत किया। किशन के सम्मानित होने पर अकादमी के प्रशिक्षुओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


