बधाई मांगने गई किन्नरों की टोली को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Agra News - अछनेरा थाना क्षेत्र के कीठम गांव में किन्नरों के साथ मारपीट की गई। बधाई मांगने पहुंची किन्नर टोली को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने थाना अछनेरा में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि जबरदस्ती पैसे मांगने पर विरोध करने पर हमला किया गया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

अछनेरा थाना क्षेत्र के कीठम गांव में रविवार दोपहर किन्नरों से मारपीट की गई। बधाई मांगने पहुंची किन्नर टोली को कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने थाना अछनेरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार चंद्रमुखी और सनाया टीम के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे कीठम गांव में बधाई मांगने पहुंचे थे। अटूस गांव से एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीस हजार रुपये प्रतिमाह देने की जबरदस्ती करने लगा । किन्नरों ने विरोध किया। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में चंद्रमुखी के सिर में चोट आई है।
पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित किन्नर थाना अछनेरा पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



