तरुण के हत्यारों को मिले फांसी की सजा

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - दिल्ली में होली के दौरान खटीक समाज के युवक तरुण बिटोलिया की हत्या कर दी गई। इस घटना से खटीक समाज में भारी आक्रोश है। हेमंत कुमार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में हत्यारे को फांसी नहीं दी गई, तो आंदोलन किया जाएगा।

तरुण के हत्यारों को मिले फांसी की सजा

दिल्ली में होली के अवसर पर खटीक समाज के युवक तरुण बिटोलिया की संप्रदाय विशेष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर पूरे देश के खटीक समाज में बेहद आक्रोश है। उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय खटीक महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तरुण के हत्यारे को एक सप्ताह के अंदर अगर फांसी नहीं दी गई तो अखिल भारतीय खटीक महासभा आंदोलन करेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।