केरल के छात्रों ने देखीं विवि के पुस्तकालय में दुर्लभ किताबें
Feb 06, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय में केरल के छात्रों का दल पहुंचा। उन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं का अवलोकन किया और विभिन्न अनुभागों, संदर्भ सेवाओं तथा डिजिटल संसाधनों की जानकारी ली। छात्रों ने दुर्लभ पुस्तक अनुभाग में विशेष रुचि दिखाई और पुस्तकालय की सराहना की।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को केरल के छात्रों का दल पहुंचा। मल्लापुरम स्थित कॉलेज ऑफ ग्लोबल स्टडीज के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पुस्तकालय की सुविधाओं का अवलोकन किया। प्रो. मोहम्मद अरशद ने दल का स्वागत किया। छात्रों ने विभिन्न अनुभागों, संदर्भ सेवाओं और डिजिटल संसाधनों की जानकारी ली। दुर्लभ पुस्तक अनुभाग में छात्रों ने विशेष रुचि दिखाई। ऐतिहासिक पुस्तकों और आधुनिक व्यवस्था को देखकर दल ने पुस्तकालय की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


