मैदान पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले इनाम
Agra News - कासगंज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन में बालक वर्ग में आदित्य और बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेलों में...

कासगंज, जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। रविवार को खेल-कूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। इसमें सीनियर बालक वर्ग दौड़ में आदित्य व बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम रहीं है। इसके अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के आए परिणाम में 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में प्रथम आदित्य कुमार, 200 मीटर में अजय कुमार, 400 मीटर में विवेक, 800 मीटर में ओमेंद्र यादव, 1500 मीटर में अजय लाखा, 3000 मीटर नितिन प्रथम स्थान पर रहे हैं। जबकि द्वितीय स्थान विकास, नितिन, अजय, इंद्रजीत, विवेक, मनोज ने पाया है।
तृतीय स्थान पर मनोज, राहुल, विक्रम, बृजकिशोर, राहुल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिवानी, 200 मीटर दौड़ रिषिका, 300 मीटर दौड़ नंदनी, 800 मीटर दौड़ कुंती, 1500 मीटर दौड़ अंजू, 3000 मीटर दौड़ में ममता प्रथम रहीं है। दूसरे स्थान पर अंजलि, सलौनी, अंजू, अनीसा, सुहाना, ममता रहीं। वहीं तृतीय स्थान नेहा, रोशनी, दीपिका, बुलबुल, भावना, नित्या रहीं है। लंबी कूद बालक वर्ग में हिम्मत सिंह प्रथम, अखिलेश द्वितीय, भाला फेंक में आदित्य प्रथम, नवीन द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहे हैं। बालिका वर्ग लंबी कूद में तन्वी प्रथम, ममता द्वितीय, नीतू तृतीय स्थान पर रहीं हैं। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह द्वारा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




