Agra News: निर्माण व विकास कार्यों में प्रगति लाने के सीडीओ ने दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: कासगंज जिले में विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति प्रदेश में 47वें स्थान पर रहने पर सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारकर जिले को टॉप-10 में लाने के निर्देश दिए। जिले के 1,750 खराब राजकीय नलकूपों की मरम्मत के लिए मिले 392.84 करोड़ रुपये में से अब तक 171.18 करोड़ खर्च हुए हैं। सीडीओ ने अन्य निर्माण परियोजनाओं और पीएम सूर्य घर योजना की भी समीक्षा की।

Agra News: निर्माण व विकास कार्यों में प्रगति लाने के सीडीओ ने दिए निर्देश

Agra News: जनपद में चल रहे विकास व निर्माण कार्यो की प्रगति में प्रदेश में 47वां स्थान होने पर सीडीओ ने अधिकारियों से नाराजगी जताई है। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की रैकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने राजकीय नलकूपों के पुर्ननिर्माण की समीक्षा की। जिले में 1750 नलकूप फेल हुए हैं। विभाग को नलकूप सही कराने के लिए 392.84 करोड़ रूपए की धनराशि मिली। इसमें से अभी तक 171.18 करोड़ रूपए ही व्यय हुए हैं। सीडीओ ने अधिकारियों ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अग्निशमन केंद्र कासगंज में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बाईपास रोड से भैंसौरा खुर्द के निकट काली नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण की समीक्षा की भी समीक्षा की है।मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के निर्माण, अमांपुर के ग्राम सरसैठ में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा की। परियोजना अधिकारी नेडा को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अद्यतन करते हुए जनपद को प्रदेश की टॉप-10 रैंकिंग में लाने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: निर्माण व विकास कार्यों में प्रगति लाने के सीडीओ ने दिए निर्देश