पुलिस ने तीन दिन लापता किशोर सकुशल बरामद किए

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

कासगंज पुलिस ने तीन लापता किशोरों को सफलतापूर्वक ढूंढकर उनके परिवारों के साथ मिला दिया। अधिकारियों ने बताया कि किशोर रात को बिना बताए चले गए थे, जिनको CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद किया गया। परिजनों ने राहत की सांस ली और उन्हें घर वापस ले गए।

पुलिस ने तीन दिन लापता किशोर सकुशल बरामद किए

कासगंज जनपद पुलिस ने घर से बिना बताए लापता हुए तीन किशोर सकुशल बरामद कर दिए हैं। अपने बच्चों को पाकर परिजन खुश हो गए। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे जगदीश पुत्र निरोत्तम एवं अमर सिंह पुत्र मेकुलाल निवासीगण बढ़ोला थाना सिकंदरपुर वैश्य ने पुलिस को बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे दयाराम पुत्र जगदीश, सोनू पुत्र अमर सिंह बीती रात घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं, जो घर नहीं आए हैं। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों किशोर पटियाली से सकुशल बरामद कर लिए और परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि गत 12 जून को रात करीब पौने 11 बजे खैरपुर निवासी 15 वर्षीय गौरव पुत्र विजेंद्र को गांव के ही नरेंद्र कुमार पुत्र सुखवीर के साथ कहीं चले जाने की जानकारी पुलिस को दी गई। रामवीर सिंह ने बताया कि उनका नाती गौरव गांव के ही नरेंद्र कुमार के साथ था, जो घर नहीं आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की सीडीआर व लोकेशन के आधार पर कार्रवाई शुरू की। शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने नरेंद्र कुमार को गौरव के साथ नगला भंडारी मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया और थाना लाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन थाना पहुंच गए और किशोर को अपने साथ लेकर घर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।