ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंजः छावनी में तब्दील शहर

कासगंजः छावनी में तब्दील शहर

उपद्रव के बाद पूरा शहर कर्फ्यू की जद में आ गया। जगह-जगह गली मोहल्लों में सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर पहुंचे डीएम को विरोध का सामना करना...

कासगंजः छावनी में तब्दील शहर
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 26 Jan 2018 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उपद्रव के बाद पूरा शहर कर्फ्यू की जद में आ गया। जगह-जगह गली मोहल्लों में सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर पहुंचे डीएम को विरोध का सामना करना पड़ा। 

शहर के उपद्रव के बाद एसपी सुनील कुमार सिंह ने कासगंज कोतवाली, सोरों, गंजडुंडवारा, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, ढोलना समेत थानों से पुलिस फोर्स शहर में तैनात कर दी। इसके अलावा एटा, हाथरस, अलीगढ़ रेंज से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। कुछ समय बाद ही आईजी रेंज अलीगढ़ और कमिश्नर के कासगंज शहर पहुंचने की सूचना मिली है। पूरे शहर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस के वाहन माइकों से घोषणा कर लोगों से अपने अपने घरों में जाने की सूचना प्रसारित कर रहे हैं। इसी दौरान बिलराम गेट पर रुके डीएम आरपी सिंह को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े तेवर में डीएम को खरी खरी सुना गये। 

एडीजी आगरा ने लिया संज्ञान 

एडीजी आगरा अजय आनंद ने एक चैनल से वात करते हुए पूरे मामले के संज्ञान लेने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि, डीएम और एसपी मौके पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें