ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज डिपो ने 45 बसें आगरा-बरेली मार्ग पर भेजी

कासगंज डिपो ने 45 बसें आगरा-बरेली मार्ग पर भेजी

फोटो 4 परिचय- शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के आस-पास के क्षेत्र को सेनेटाइज करते नगर पालिका...

कासगंज डिपो ने 45 बसें आगरा-बरेली मार्ग पर भेजी
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 29 Mar 2020 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो 4 परिचय- शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के आस-पास के क्षेत्र को सेनेटाइज करते नगर पालिका कर्मी।

फोटो 5 परिचय- शनिवार को कासगंज डिपो के बाहर लगी बसें व यात्री।

जनपद के दिल्ली-कासगंज मार्ग के बाद अब आगरा-बरेली मार्ग पर यात्रियों की संख्या में खासी वृद्धि हो गयी है। कासगंज डिपो की अधिकांश बसें इस समय आगरा- बरेली मार्ग पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं। जनपद में अब तक दिल्ली की ओर से 65 बसों बैठकर लोग कासगंज पहुंच चुके हैं।

आनंद बिहार बस स्टैंड पर यात्रियों का लोड कम होने की वजह से शनिवार को 17 बसें दिल्ली भेजी गई हैं। जिनमें बैठकर दिल्ली मार्ग से यात्री कासगंज आएंगे। शुक्रवार को आनंद बिहार बस स्टैंड पर कासगंज आने वाले यात्रियों का लोड अधिक होने पर 65 बसों को दिल्ली भेजा गया था। शनिवार को भी शाम तक 17 बसें लोगों को लेकर कासगंज पहुंची। आगरा व बरेली में यात्रियों का लोड कम होने की वजह से अधिकांश बसों को आगरा-बरेली मार्ग पर संचालित किया जा रहा है। डिपो की 22 बसें कासगंज से पटियाली, सहावर, अमांपुर व सिढ़पुरा मार्ग पर यात्रियों को उनके गांवों तक सुरक्षित पहुंचाने में लगी हैं।

जान जोखिम में डाल यात्रियों को पहंचा रहे ड्राइवर कंडक्टर:कासगंज डिपो की करीब 85 बसों के ड्राइवर व कंडक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर यात्रियों को दिन-रात उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। डिपो के अधिकारी व कर्मचारियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। बसों को सेनेटाइज कर संचालित किया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारियों ने ड्राइवर व कंडक्टर को मास्क लगाने व हाथों में गिलिब्स पहनने के लिए कहा है। जिससे वह सुरक्षित रहें।

वर्जन- शनिवार को दिल्ली-कासगंज मार्ग पर यात्रियों का लोड कम हुआ है। इसलिए 17 बसें ही दिल्ली मार्ग पर भेजी गई हैं। आगरा-बरेली मार्ग पर यात्रियों का लोड बढ़ने पर अधिकांश बसें इस मार्ग पर संचालित हो रही हैं। ड्राइवर व कंडक्टर को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

संजीव यादव, एआरएम, कासगंज।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें