ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकर्नाटक चुनाव में जीत पीएम मोदी और अमित शाह की जीत : योगी

कर्नाटक चुनाव में जीत पीएम मोदी और अमित शाह की जीत : योगी

कासगंज पहुंचे सीएम योगी ने कर्नाटक की जीत का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया। इस दौरान उन्होंने कासगंज आने का कारण बताते हुए कहा कि यहां प्रदेश के अन्य जिलों से ज्यादा जनहानि हुई, इसलिए वो यहां...

कर्नाटक चुनाव में जीत पीएम मोदी और अमित शाह की जीत : योगी
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 15 May 2018 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कासगंज पहुंचे सीएम योगी ने कर्नाटक की जीत का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया। इस दौरान उन्होंने कासगंज आने का कारण बताते हुए कहा कि यहां प्रदेश के अन्य जिलों से ज्यादा जनहानि हुई, इसलिए वो यहां आए। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों से मिले। उन्हें सहायता राशि दी गई है। अन्य पीड़ितों से मिलकर उनकी  भी बात सुनी है। हालांकि समीक्षा बैठक के दौरान डकैती की घटनाओं पर सीएम काफी  नाराज दिखे और लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही।

उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा  की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने केंद्र की योजनाओं को हितकारी मानते हुए भाजपा के पक्ष में जीत का परिणाम दिया है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि कर्नाटक में कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने को जनता ने भाजपा को चुना।

डकैती की घटनाओं पर नाराज दिखे सीएम

समीक्षा बैठक में कहा कि अगर पुलिस सतर्कता बरतती तो डकैती की घटनाओं को रोका जा सकता था। डायल 100 और सुरक्षा तंत्र सतर्कता  बरतें। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय  करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के कार्यों की जानकारी भी ली और सरकार की  मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समीक्षा की

सरकार का पहला काम आपदा के समय राहत कार्य पहुंचाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सहायता प्रदान की गई है। विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई है। डॉक्टर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव के समय ग्राम स्वराज अभियान में जनप्रतिनिधियों ने बहुत दिलचस्पी दिखाई है। इसी का परिणाम है कि बड़ी  तादाद में लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें