ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकरण जौहर पहुंचे फतेहपुरसीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह

करण जौहर पहुंचे फतेहपुरसीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर गुरुवार दोपहर फतेहपुरसीकरी पहुंचे। वहां उन्होंने सूफी सन्त हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान पीरज़ादा सैफ़ मियां चिश्ती ने उनको...

करण जौहर पहुंचे फतेहपुरसीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह
फतेहपुरसीकरी (आगरा),हिन्दुस्तान संवादThu, 09 Jan 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर गुरुवार दोपहर फतेहपुरसीकरी पहुंचे। वहां उन्होंने सूफी सन्त हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की।
इस दौरान पीरज़ादा सैफ़ मियां चिश्ती ने उनको चादर और गुलपोशी करवाई। दुआ कराई। सैफ मियां ने कारण जौहर को हजरत शेख सलीम चिश्ती और उनकी दरगाह के बारे में जानकारी दी। करण जौहर ने सैफ मियां चिश्ती से फतेहपुसीकरी में शूटिंग करने की इच्छा भी जताई। इसके बाद करण जौहर ने बुलंद दारवाजा सहित स्मारकों का भी अवलोकन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें