Kanpur Taekwondo League Diva Gupta and Priyanshi Manglani Win Gold दीवा, प्रियांशी ने स्वर्ण, संजना, अवंतिका ने जीता रजत, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsKanpur Taekwondo League Diva Gupta and Priyanshi Manglani Win Gold

दीवा, प्रियांशी ने स्वर्ण, संजना, अवंतिका ने जीता रजत

Agra News - कानपुर में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन ताइक्वांडो लीग में लक्ष्मण पार्क ताइक्वांडो अकादमी की दीवा गुप्ता और प्रियांशी मंगलानी ने स्वर्ण पदक जीते। संजना शाक्य और अवंतिका सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 10 Aug 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
 दीवा, प्रियांशी ने स्वर्ण, संजना, अवंतिका ने जीता रजत

कानपुर में 6 से 8 अगस्त तक हुई अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन ताइक्वांडो लीग में लक्ष्मण पार्क ताइक्वांडो अकादमी की दीवा गुप्ता और प्रियांशी मंगलानी ने स्वर्ण पदक जीता। संजना शाक्य और अवंतिका सिंह ने रजत पदक हासिल किया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि चारों का चयन प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। सभी खिलाड़ी कोच अभिषेक शर्मा से प्रशिक्षण लेती हैं। डॉ. एसमी शर्मा और संगीता शर्मा ने जीत पर खुशी जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।