Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsKakoda Fair Begins at Kadar Ghat with First Kartik Purnima Bath Ceremony
प्रसिद्ध ककोड़ा मेला में कार्तिक पूर्णिमा का पहला स्नान पर्व आज

प्रसिद्ध ककोड़ा मेला में कार्तिक पूर्णिमा का पहला स्नान पर्व आज

संक्षेप:

Agra News - गंगा किनारे कादरगंज घाट पर ककोड़ा मेला का शुभारंभ बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ हुआ। डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने हवन और पूजा के बाद मेले का उद्घाटन किया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए हैं, जिसमें गोताखोर और स्टीमर की व्यवस्था शामिल है।

Tue, 4 Nov 2025 06:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

गंगा किनारे कादरगंज घाट पर ककोड़ा मेला में पहला कार्तिक पूर्णिमा का पहला स्नान पर्व बुधवार को होगा। डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप की मौजूदगी में हवन व मां गंगा का विधिवत पूजन के साथ मेला का शुभारंभ हो गया है। प्रशासन व पुलिस ने ककोड़ा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बुधवार को पहले स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंगलवार की दोपहर डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने विधि विधान से हवन करने के बाद फीताकाटकर ककोड़ा मेला का शुभारंभ किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने मेला के शुभारंभ पर कहा कि श्रद्वालुओं की स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त स्टीमरों एवं गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। कादरगंज घाट पर खोया-पाया शिविर की व्यवस्था है। नदी के अंदर जाकर स्नान नहीं करने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं को माइक के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। गंगा नदी में बेरीकेडिंग करके निशान लगाए गए हैं, जिनके अंदर ही श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। कादरगंज घाट पर चेंजिंग रूम, ट्रैफिक तथा लाइटिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। इस मेले में विगत वर्षों की भांति विभिन्न विभागों की प्रगति एवं कार्यकलापों से संबंधित स्टाल भी लगाए जाएंगे। साफ-सफाई, घाटो की सफाई, शौचालय की व्यवस्था, साधुओं शिविर, सीसीटीवी कैमरा, चिकित्सा शिविर भी लगे हैं। पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती गंजडुंडवारा। ककोड़ा मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई गईं हैं, जिससे लोग सुविधाजनक तरीके से मेला देख सकें और स्नान करने के लिए घाट तक जाएं। कादरगंज घाट पर आने वाले वाहनों का आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती है। पीएसी की फ्लड यूनिट के गोताखोर भी घाट पर तैनात रहेंगे। मेला लगने वाले स्थान पर लगतार पुलिस की पिकेट गस्त करेगी। मेला तक आवागमन करने में असुविधा नहीं होने के लिए अस्थायी सड़कों का निर्माण भी किया गया है। ककोड़ा मेला का आयोजन जिला पंचायत के द्वारा किया जाता है।