Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsJunior Girls Football Competition to be Held from September 21-28 at Eklavya Stadium

जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 15 को
संक्षेप: Agra News - प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 सितंबर तक एकलव्य स्टेडियम में होगी। आगरा मंडल की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगा। ट्रायल में वही बालिकाएं भाग ले सकती...
Sat, 13 Sep 2025 08:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 सितंबर तक एकलव्य स्टेडियम में होगी। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल में प्रतिभाग की इच्छुक बालिकाएं सभी जरूरी कागजों के साथ ट्रायल में उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान से संपर्क करें।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




