ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराजूनियर डॉक्टर रहे हड़ताल पर, सीनियरों ने संभाली ओपीडी

जूनियर डॉक्टर रहे हड़ताल पर, सीनियरों ने संभाली ओपीडी

आगरा। नीट काउंसलिंग में देरी पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सोमवार को दूसरा...

आगरा। नीट काउंसलिंग में देरी पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सोमवार को दूसरा...
1/ 2आगरा। नीट काउंसलिंग में देरी पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सोमवार को दूसरा...
आगरा। नीट काउंसलिंग में देरी पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सोमवार को दूसरा...
2/ 2आगरा। नीट काउंसलिंग में देरी पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सोमवार को दूसरा...
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 29 Nov 2021 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। नीट काउंसलिंग में देरी पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सोमवार को दूसरा दिन रहा। इसके चलते सीनियर डॉक्टरों को ओपीडी संभालनी पड़ी। सोमवार का दिन होने के चलते भीड़ अधिक थी, इसलिए अव्यवस्था भी फैली।

बता दें कि सप्ताह के पहले तीन दिन ओपीडी में औसतन दो हजार से अधिक मरीज आते हैं। इससे व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। मरीज और तीमारदार इलाज के लिए यहां-वहां भटकते रहे। जांच के लिए भी भारी भीड़ पहुंच गई। लोगों को पर्चे बनवाने के लिए कतार लगानी पड़ी।

वहीं संविदाकर्मियों ने आज स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दीं। वे सात सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक का घेराव कर रहे हैं। इससे सुबह से ही लेडी लॉयल सहित समस्त सामुदायिक केंद्रों पर व्यवस्थाएं फेल हो गईं। वही अस्पतालों में डॉक्टर खुद ही पर्चे बना रहे थे। ओपीडी में मरीज इंतज़ार कर रहे हैं। कई गर्भवती महिलाओं को लौटना पड़ा। जांचों से लेकर अल्ट्रासाउंड तक नहीं हो पाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें