विद्यालयों में होली का अवकाश होने पर विद्यार्थियों ने खेली होली
Agra News - जनपद के विद्यालयों में होली के अवसर पर बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ रंग और गुलाल से एक-दूसरे को रंगा। एमवीएम पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों के साथ कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

जनपद के विद्यालयों में होली का अवकाश होने के बाद विद्यालयों में बच्चों ने जमकर होली खेली। स्कूली बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर हर्षोउल्लास से होली मनाई। स्कूलों में होली के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृति प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का दिल जीत लिया। शनिवार को शहर के कमला मार्केट स्थित एमवीएम पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में कान्हा बने छात्र गर्वित ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरीं। वहीं राधा की भूमिका में छात्रा इशिका सक्सेना ने शानदार अभिनय और नृत्य से उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र भारद्वाज, राधा रानी, अनीशा, बेबी, दीपक, निखिल, निकेता, वैष्णवी, प्रियांशी, देवांश भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


