आगरा। कार्यालय संवाददाता
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर सात आवास विकास कालोनी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के चौथे दिन विधान में 128 अर्घ्घ चढ़ाए गए। संगीतमय विधान में बांसवाड़ा (राजस्थान) से पधारे संगीतकार राजेश शाह और उनके साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय पूजन और विधान कराया गया।
गुरुवार को शांति धारा प्रथम कलश लेने वाले विनय कुमार, जितेश कुमार जैन द्वारा बोली ली गई। शांतिधारा द्वितीय कलश लेने वाले केवल चंद्र, राहुल कुमार जैन ईश्वर नगर रहे। श्री शांतिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। पं. किरण प्रकाश सांगानेर ने बताया कि श्री सिद्ध चक्र विधान एक ऐसा अनुष्ठान है, जिससे मनुष्य की सभी विपत्तियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि जैन अनुष्ठानों में इस विधान का सर्वोपरि स्थान है। इस अनुष्ठान को करने वाला अथवा कराने वाला अथवा रंच मात्र भी सहयोग करने वालों को ऐसा पुण्य लाभ होता है जो कभी कम अथवा नष्ट नहीं होता। उन्होंने ने कहा कि जैन धर्म समेत लगभग सभी धर्मो में चक्र का विशेष महत्व है। अरुण कुमार जैन, कमल कुमार जैन, अखिल कुमार जैन, मगन कुमार जैन, केवल चन्द जैन, राहुल जैन, महेश चंद जैन, विजय जैन, अनिल आदर्श जैन, राकेश जैन, राहुल जैन, जीतेश जैन आदि मौजूद रहे।