बैनामा न करने और 4.66 लाख हड़पने का आरोप

Mar 02, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - जगदीशपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मकान का बैनामा न कराने और 4.66 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित विनोद कुमार दक्ष ने आरोप लगाया कि विक्रेताओं ने एडवांस और चेक के माध्यम से पैसे लिए लेकिन बैनामा नहीं कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बैनामा न करने और 4.66 लाख हड़पने का आरोप

जगदीशपुरा क्षेत्र में मकान का बैनामा न करने और लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बोदला सेक्टर तीन निवासी विनोद कुमार दक्ष ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने पुत्र मोहित कुमार के नाम एचआरसी होराइजन कॉलोनी, मौजा कलवारी स्थित डबल स्टोरी मकान 19 लाख रुपये में खरीदना तय किया था। विक्रेता चन्द्रवती पत्नी लक्ष्मण सिंह और उनके पुत्र गीतम सिंह, निवासी ग्राम छः पोखर, तहसील किरावली, थाना अछनेरा से सौदा हुआ था। आरोप है कि 70 हजार रुपये नकद एडवांस दिए गए।

जबकि अलग-अलग तिथियों में चेकों के माध्यम से कुल 3.96 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 4.66 लाख रुपये दिए गए। पीड़ित का कहना है कि भुगतान के बाद जब बैनामा कराने को कहा गया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। 30 नवंबर 2025 को संपर्क करने पर कथित रूप से साफ मना कर दिया और घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।