ईशान कॉलेज के छात्र का हुआ चयन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगराईशान कॉलेज के छात्र जतिन शर्मा ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विस में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। बी टेक कम्प्यूटर सांइस के छात्र ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। प्रबंधन ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने इस सफलता को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्र ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर टाटा कंसलटेंसी सर्विस में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवांवित किया है। छात्र जतिन शर्मा (बी टेक कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग) का चयन हुआ है। मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने चयनित छात्र का बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र की मेहनत का परिणाम है। चयनित छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व अभिभावक को दिया।
ये भी पढ़ें:ईशान कॉलेज के छात्र का हुआ चयन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


