ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआयरलैंड के पीएम ने निहारा ताज

आयरलैंड के पीएम ने निहारा ताज

विश्वदाय स्मारक ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार को आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ताजनगरी पहुंचे। वे अपने मित्र के साथ दिल्ली से ट्रेन द्वारा यहां आए थे। एक घंटे से अधिक उन्होंने ताजमहल में व्यतीत...

आयरलैंड के पीएम ने निहारा ताज
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 04 Jan 2020 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। कार्यालय संवाददाता

विश्वदाय स्मारक ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार को आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ताजनगरी पहुंचे। वे अपने मित्र के साथ दिल्ली से ट्रेन द्वारा यहां आए थे। एक घंटे से अधिक उन्होंने ताजमहल में व्यतीत किया। रॉयल गेट से ही वे ताज की नक्काशी में खोए-खोए नजर आए। शाहजहां-मुमताज की यादों से जुड़े इतिहास को जाना। ताज के साए में फोटो खिंचवाईं। मेहताब बाग से ताजमहल देखा। दस मिनट मित्र के साथ अकेले घूमने की इच्छा भी जताई।

पीएम लियो वराडकर अपने मित्र के साथ शनिवार को दिल्ली से गतिमान एक्सप्रेस द्वारा आगरा पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी जैसे ही पुलिस-प्रशासनिक के अधिकारियों को लगी। आनन-फानन में इंतजाम किए गए। करीब साढ़े 11 बजे वे ताजमहल पहुंच गए। उन्होंने पूर्वी गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। रॉयल गेट से ताजमहल को देखते ही वे खो गए। वीडियो प्लेटफार्म पर खड़े होकर उन्होंने काफी देर तक ताजमहल को निहारा। सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटो खिंचवाई। गाइड अनुराग माथुर ने उन्हें जानकारी दी। वे ताजमहल की नींव, संगमरमरी पत्थर, नक्कासी आदि का इतिहास जाना। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वे ताजमहल परिसर में रहे। उन्होंनने विजिटिंग रजिस्टर में ताजमहल की कारीगरी को अद्भुत बताया। होटल में लंच के बाद वे करीब दो बजे मेहताब बाग पहुंचे। यहां उन्होंने मेहताब बाग से ताजमहल देखा। करीब 20 मिनट बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली की ओर रवाना हो गए। भ्रमरण के दौरान उनके साथ एसपी सिटी रोहन बोत्रे, एएसआई के कनिष्ठ संरक्षण सहायक ब्रजेश सिंह, तनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।

नहीं चाहते थे प्रोटोकॉल : पुलिस के मुताबिक लियो ताजमहल भ्रमण के दौरान के दौरान किसी प्रकार का प्रोटोकॉल नहीं चाहते थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था देखकर कहा भी कि इतनी सुरक्षा तो वे अपने देश में भी साथ लेकर नहीं चलते हैं। बता दें कि पीएम लियो भारत दौरे पर आने के दौरान 29 दिसंबर को अपने पैतृक गांव वराड गए थे। मुंबई से करीब 500 किमी दूर सिंधुदुर्ग जिले की मालवन तहसील में ये गांव पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें