आईआरसीटीसी कराने जा रहा जापान की अद्भुत सैर
Agra News - आईआरसीटीसी ने ‘जापान-चेरी ब्लॉसम का मौसम’ नामक अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज की घोषणा की है, जो 2 से 11 अप्रैल तक चलेगा। इसमें टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, और हिरोशिमा जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में भारतीय भोजन, यात्रा बीमा और अनुभवी गाइड शामिल हैं। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर की जा सकती है।

आईआरसीटीसी अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज ‘जापान-चेरी ब्लॉसम का मौसम’ का संचालन करने जा रहा है। इसमें जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा का भ्रमण कराया जाएगा। टूर 2 से 11 अप्रैल तक आयोजित होगा। इसमें यात्रियों को 10 दिवसीय विदेशी यात्रा का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों को लखनऊ, देहरादून, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा और बरेली से उपयुक्त साधन द्वारा दिल्ली लाया जाएगा तथा दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान द्वारा जापान ले जाया जाएगा। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।
पैकेज में भारतीय भोजन (8 नाश्ता, 8 दोपहर व रात्रि भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस एवं अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है। यात्रियों को उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काई ट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बांस वन, किंकाकु जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन जैसे विश्व-प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही जापान की प्रसिद्ध हाईस्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) यात्रा इस टूर को यादगार बनाएगी। एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 419000 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति 356000 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 356000 रुपये, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 356000 रुपये होगा। टूर की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। बुकिंग आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर कराई जा सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


