IRCTC Launches Bharat Gaurav Tourist Train from Agra Cantt to Major Religious Sites भारत गौरव ट्रेन कराएगी गंगासागर, काशी व राममंदिर के दर्शन, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIRCTC Launches Bharat Gaurav Tourist Train from Agra Cantt to Major Religious Sites

भारत गौरव ट्रेन कराएगी गंगासागर, काशी व राममंदिर के दर्शन

Agra News - आईआरसीटीसी ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 से 22 सितंबर तक चली और यात्रियों को कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। यात्रा पैकेज में भोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 31 Aug 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
भारत गौरव ट्रेन कराएगी गंगासागर, काशी व राममंदिर के दर्शन

आईआरसीटीसी ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 से 22 सितंबर तक चली और यात्रियों को गया, पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थल दिखाएगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्री विष्णुपद मंदिर (गया), जगन्नाथ मंदिर (पुरी), कोणार्क मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू आरती (अयोध्या) का दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन में सेकेंड एसी की 49, थ्री एसी की 70 और स्लीपर की 648 सीटें उपलब्ध हैं। आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी से चढ़ने-उतरने की सुविधा है।

यात्रा पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन और एसी/नॉन एसी बस द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है। एलटीसी और ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर और आईआरसीटीसी वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।