ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरादुबई से लौटी तीन महिलाओं समेत आठ की जांच, दो भर्ती

दुबई से लौटी तीन महिलाओं समेत आठ की जांच, दो भर्ती

आस्ट्रेलिया के पर्यटक और फतेहाबाद रोड के होटल कर्मचारी के नमूने लिए

दुबई से लौटी तीन महिलाओं समेत आठ की जांच, दो भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 18 Mar 2020 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

ताजनगरी में आने वाले एक-एक विदेशी की स्क्रीनिंग और जांच कराई जा रही है। बुधवार को दुबई से लौटी तीन महिलाओं को जिला अस्पताल में लाया गया। आइसोलेशन वार्ड में नमूने लिए गए। दो अन्य विदेशियों समेत कुल आठ के नमूने लिए गए हैं। दिल्ली से कांगो एक्सप्रेस में बैठकर तीन युवतियां आगरा कैंट स्टेशन आई थीं। तीनों कोच संख्या एस-6 में सवार थीं। इनकी उम्र 65, 29 और 25 वर्ष है। बताया जाता है कि सभी हाल में ही दुबई से लौटी हैं और आगरा की रहने वाली हैं। रेलवे प्रशासन ने कैंट स्टेशन को सूचना भेजी थी। इस पर कैंट प्रशासन ने तीनों युवतियों को एहतियातन कोच से उतार कर जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। रेपिड रेस्पांस टीम की एंबुलेंस इन्हें अस्पताल ले आई। यहां प्राथमिक जांच के बाद इनके नमूने लिए गए हैं। फिलहाल सभी को घर भेज दिया गया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया से आए युगल को भी जिला अस्पताल लाया गया। यह फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरे थे। इनमें 62 वर्षीय पति के नमूने लिए गए हैं। पत्नी में कोई लक्षण नहीं देखा गया। फतेहाबाद रोड के ही एक होटल में काम करने वाले 19 साल के युवक की जांच कराकर नमूने लिए गए हैं। यह उसी होटल का बताया जाता है जहां बीते दिनों इटली से आए 19 पर्यटक ठहरे थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने होटल को सेनिटाइज करा दिया था। पति-पत्नी आइसोलेशन में भर्ती सिकंदरा क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी और उसकी पत्नी की जांच भी कराई गई है। दोनों को कुछ दिनों से शिकायत थी। इनके नमूने लेने के बाद एहतियातन भर्ती कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों का संबंध आगरा में सबसे पहले संक्रमित पाए गए जूता कारोबारी की फर्मों से है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज भी शुरू कर दिया गया है। स्क्रीनिंग बाद छोड़ी अर्जेंटीना की पर्यटक जिला अस्पताल में बुधवार को कुल 22 लोग लाए गए। सभी की स्क्रीनिंग की गई। इनमें अर्जेंटीना से आई विदेशी महिला भी शामिल थी। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरी थी। किसी ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर दी थी। एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। हालांकि उनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया। लिहाजा उन्हें स्क्रीनिंग के बाद जाने दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें