राज्यपाल ने ताजनगरी की महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

Mar 08, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में आगरा की महिला उद्यमियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दो महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कौशल विकास और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

राज्यपाल ने ताजनगरी की महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में ताजनगरी की महिलाओं ने अपनी उद्यमिता और नवाचार का लोहा मनवाया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा नामित दो महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आगरा की राजेश कुमारी को धूपबत्ती निर्माण के माध्यम से सफल स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। वहीं, हेमलता को बिहारी पोशाक निर्माण के अनूठे उद्यम के लिए सम्मानित किया गया। दोनों महिलाओं ने सीमित संसाधनों में परिश्रम और नवाचार के जरिए आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी है।

कार्यक्रम में मौजूद कुलपति प्रो. आशु रानी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा विश्वविद्यालय महिलाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी स्थानीय महिला उद्यमियों और नवाचारों को प्रोत्साहित करता रहेगा। राज्यपाल ने आगरा सहित प्रदेश भर से आई लगभग 200 महिलाओं को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच और चुनौतियों में समाधान तलाशने का मंत्र दिया। उन्होंने मोटे अनाज के उत्पादों और स्थानीय ब्रांडिंग पर जोर देते हुए महिला कुलपतियों से इन उद्यमियों को विश्वविद्यालय स्तर पर सहयोग देने का आग्रह किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।