150 महिला अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

Mar 09, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - आगरा बार एसोसिएशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया, जिसमें 150 महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार ने महिला अधिवक्ताओं की सहभगिता पर जोर दिया और अधिक महिलाओं को बार की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हुए।

150 महिला अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें करीब 150 महिला अधिवक्ताओं को आगरा बार की संयुक्त सचिव साहित्य एवं क्रीड़ा अजरा राइन समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार ने आगरा बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं की सहभगिता पर जोर दिया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिला अधिवक्ता आगरा बार की सदस्य बनें। संचालन संयुक्त सचिव सामान्य देवेंद्र सिंह धाकरे ने किया। अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आगरा बार के सचिव विनोद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर सिंह राजपूत, महेंद्र कुमार गोयल, डॉ. अजीत कुमार सिंह, आनंद शर्मा, जयवीर सिंह, आभारानी अग्रवाल, मधु शर्मा, सुनीता सिंह, नेहा गुप्ता, बबिता शर्मा, सुमनलता सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।