12 देशों के प्रतिनिधिंमडल ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट द्वारा आयोजित कार्यशाला में 40 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने ताजमहल के साथ मतदाता पंजीकरण, ईवीएम, और चुनावी प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

12 देशों के प्रतिनिधिंमडल ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट नई दिल्ली (आईआईआईडीईएम) की ओर से आयोजित 25 से 29 मई के दौरान रिस्क मैनेजमेंट एंड इलेक्टोरल रेसिलियंस पर कार्यशाला में भाग लेने गुरुवार को आये विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कार्यशाला के एक भाग के रूप में क्षेत्रीय भ्रमण के अंतर्गत जनपद का दौरा किया। डेलिगेशन को ताजमहल विजिट के साथ मतदाता पंजीकरण एवं ईपीआईसी केंद्र, ईवीएम वेयर हाउस आदि का भी भ्रमण कराया गया। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विदेशी डेलिगेशन को कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता पंजीकरण एवं ईपीआईसी केंद्र के संचालन, ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा, वेयर हाउस आदि चुनावी प्रक्रिया तथा इलेक्शन कामकाज के बारे में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत में विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी व्यवस्था है। समग्र चुनावी व्यवस्था को पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा संविधान में दिए प्रावधानों के नियमानुसार संचालित किया जाता है। भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है। सभी कार्यों को संपादित किए जाने हेतु नियमों का निर्धारण किया गया है। राष्ट्रीय व पंजीकृत राजनीतिक दलों द्वारा सक्रिय भागीदारी की जाती है, जिलाधिकारी ने मतदाता सूची, तथा समय-समय पर उसके शुद्धिकरण अभियान (एसआईआर) पोलिंग बूथ, ईवीएम तथा वीवीपीएटी आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर द्वारा इलेक्शन की व्यवस्था की जाती है। भारत में महिला वोटर्स भी सक्रिय मतदान प्रक्रिया में भाग लेती है तथा दिव्यांग वोटर्स के लिए बूथों पर विशेष सुविधा तथा मतदाता जागरूकता अभियान संचालित कर जनतंत्र व मताधिकार के प्रति जन चेतना के लिए कार्य किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल में क्रोएशिया, पापुआ न्यू गिनी, कजाकस्तान, मालदीव, उज्बेकिस्तान, भूटान, श्रीलंका, इजिप्ट, जार्जिया, नामीबिया, केन्या आदि देशों के इलेक्शन संबंधी सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, एसडीएम नवोदिता शर्मा मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।