केआर कॉलेज बना अंतर महाविद्यालय स्क्वैश का विजेता
Agra News - एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा एकलव्य स्टेडियम में स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केआर कॉलेज ने महिला और पुरुष वर्ग में संयुक्त विजेता का खिताब जीता, जबकि एक्मे इंस्टीट्यूट उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय महिला/पुरुष स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजन सचिव डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि केआर कॉलेज मथुरा ने महिला एवं पुरुष वर्ग में संयुक्त रूप से विजेता का खिताब जीता। एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की टीम संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना व अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर हरदीप सिंह हीरा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक चौ. सुनील बाबू, चयनकर्ता डॉ. जसवंत व डॉ. धनंजय के साथ डॉ. दलवीर सिंह, विरेंद्र, मुकेश दिनकर, डॉ. बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



