ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराछात्रों को प्रेरणा देता है होनहारों का सम्मान

छात्रों को प्रेरणा देता है होनहारों का सम्मान

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) ने बुधवार को मेधावियों का सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि होनहारों को सम्मानित करने से आने वाले...

छात्रों को प्रेरणा देता है होनहारों का सम्मान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 25 Aug 2022 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) ने बुधवार को मेधावियों का सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि होनहारों को सम्मानित करने से आने वाले विद्यार्थियों को सकारात्मक प्रेरणा मिलती है। इनसे प्रेरणा पाकर विद्यार्थी भविष्य में अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2021-22 के सीबीएसई और आईसीएसई के कक्षा दसवीं और बारहवीं के टापर्स छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन से विद्यार्थी अपने शहर और राज्य का नाम रोशन करते हैं। अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अप्सा के 46 सदस्य विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। करीब 120 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने आभार जताया। निदेशक श्याम बंसल, उपाध्यक्ष डॉ. जीएस राणा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह राणा, जगदीश सिंह धामी, सौरभ सिंह, फादर शजुन, कर्नल अपूर्व त्यागी, रवि नारंग, विशाल सिंह, रश्मि सिंह, विवेक डेनियल, राजन गोयल, चारू पटेल, विनय गुप्ता, ऋचा रावत, मनोज बल, भूप सिंह, प्रदीप चाहर, डॉ संजीव लयाल आदि उपस्थित थे। संचालन मोना काबरा, ज्योत्स्ना गौड़ ने किया। समन्वयक संजय शर्मा, नरेंद्र कुशवाह थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें