ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामैनपुरी का दरोगा दुराचार में फंसा, मुकदमा

मैनपुरी का दरोगा दुराचार में फंसा, मुकदमा

मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार के खिलाफ बाह थाने में दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दरोगा महिला को धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। महिला ने यह मैसेज भी पुलिस को दिखाए हैं।...

मैनपुरी का दरोगा दुराचार में फंसा, मुकदमा
आगरा,प्रमुख संवाददाताFri, 17 Aug 2018 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार के खिलाफ बाह थाने में दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दरोगा महिला को धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। महिला ने यह मैसेज भी पुलिस को दिखाए हैं। बाह पुलिस दरोगा के खिलाफ एसएसपी आगरा के माध्यम से मैनपुरी रिपोर्ट भेजेगी।
घटना जनवरी की है। महिला बाह थाने की रहने वाली है। आरोप है कि मैनपुरी में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार उस समय किसी जांच के सिलसिले में बाह आया था। वह महिला का मोबाइल नंबर मांगकर ले गया। उसे फोन करने लगा। बहाने से उसे अपने पास बुला लिया। इस संबंध में महिला के पति ने उसी दौरान एक मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने यह कह दिया था कि महिला बालिग है। अपनी मर्जी से कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। महिला लंबे समय बाद लौटी। उसने पुलिस को बयान दिया कि दरोगा ने बंधक बना लिया था। उसके साथ दुराचार किया। धमकी देता था कि पूरे परिवार को जान से मरवा देगा। जिसे चाहेगा जेल भेज देगा। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी वह खुद पुलिस में है। वह दहशत में थी। एक दिन मौका मिला तो भाग आई। बहुत हिम्मत जुटाकर बयान दर्ज कराने आई है।
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने दुराचार, बंधक बनाने की धारा मुकदमे में बढ़ाई है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित दरोगा से भी संपर्क किया था। उसे आगरा बुलाया गया वह नहीं आया। जिस दौरान महिला बयान दर्ज कराने पहुंची थी। उसके मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज भी आया। मैसेज दरोगा ने भेजा था। महिला ने मैसेज पुलिस को दिखाया। पुलिस से कहा कि उसके परिवार को कुछ हुआ तो इसके लिए पुलिस ही जिम्मेदार होगी।

चल रही है जांच
सीओ बाह सत्यम ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर दुराचार की धारा बढ़ाई गई है। दरोगा के खिलाफ एसपी मैनपुरी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों के अवलोकन और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें