Indoor Sports Competition at Seth Padamchand Jain Institute of Management Carrom and Chess Highlights कैरमबोर्ड, शतरंज में दिखा छात्रों का जलवा, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndoor Sports Competition at Seth Padamchand Jain Institute of Management Carrom and Chess Highlights

कैरमबोर्ड, शतरंज में दिखा छात्रों का जलवा

Agra News - आगरा के सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बुधवार को इनडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कैरमबोर्ड और शतरंज के खेल खेले गए। यश ने कैरमबोर्ड में पहला स्थान और केवल्या ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 10 Sep 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
कैरमबोर्ड, शतरंज में दिखा छात्रों का जलवा

आगरा। सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बुधवार को इनडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो खेलों का आयोजन किया गया। कैरमबोर्ड और शतरंज प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खेल का लुफ्त उठाया। कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र यश ने प्रथम स्थान तथा बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र पुनीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कैरमबोर्ड की टीम प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीया वर्ष के छात्र तीव्र और रुद्र की टीम, बीबीए के छात्र लकी और राहुल टीम तथा एमबीए प्रथम वर्ष की छात्र खुशी और घनिष्ठा की टीम विजेता बनीं।

शतरंज प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें एमबीए प्रथम केवल्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीबीए प्रथम वर्ष आयुष और वंशी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने कहा कि छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं बल्कि पढ़ाई से जुड़ा तनाव भी दूर कर खुशियों के पल प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिली। संचालन डॉ श्वेता गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. वाईके शर्मा, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ सीमा सिंह, डॉ. जाग्रति असीजा, अर्पिता और लकी उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।