पंकज शर्मा का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मान

Mar 08, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - काठमांडू (नेपाल) में हुई अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पंकज शर्मा ने 2 कांस्य पदक जीते, जबकि संतोष कुमार सिंह और प्रदीप गौर ने 1-1 कांस्य पदक जीते। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

पंकज शर्मा का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मान

काठमांडू (नेपाल) में हुई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वांडो, जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाले पंकज शर्मा व एक-एक कांस्य पदक जीतने वाले संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सम्मानित किया। पंकज शर्मा ने भारत की ओर से सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 2 कांस्य पदक व संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर ने टीम स्पर्धा में 1-1 कांस्य पदक जीता था। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शाहगंज स्थित अपने निवास पर तीनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया।

उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने को कहा। इस दौरान पार्थ बघेल भी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।