
रेलवे ने पटना-जोधपुर-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए
संक्षेप: Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-पटना-जोधपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। पहले यह ट्रेन 1 नवंबर तक चलने वाली थी, अब यह 8 और 11 नवंबर को भी चलेगी। पटना-जोधपुर ट्रेन पहले 2 नवंबर तक चलने वाली थी, अब यह 9 और 16 नवंबर को भी चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 04831/04832 जोधपुर-पटना-जोधपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को पूर्व में 1 नवंबर तक चलाने की घोषणा की थी। अब ट्रेन 8 व 11 नवंबर को शनिवार के दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह पटना-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पहले 2 नवंबर तक चलनी थी। अब रेलवे ने ट्रेन को 9 व 16 नवंबर को रविवार वाले दिन भी चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी रेल मदद ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




