कासगंज-मथुरा पैसेंजर एक सितंबर तक अछनेरा तक बढ़ाई गई
Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के एक्सटेंशन की घोषणा की है। कासगंज-मथुरा-कासगंज ट्रेन को गंगापुर सिटी तक, बयाना-मथुरा जं.-कोटा ट्रेन को अलवर तक और अन्य ट्रेनें अछनेरा जं. व डीग स्टेशन तक बढ़ाई गई हैं। ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर को निरस्त किया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के एक्सटेंशन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संƥ. 55335/36 कासगंज-मथुरा-कासगंज को 1 से 15 मार्च तक गंगापुर सिटी तक बढ़ाया गया है। मथुरा से गंगापुर सिटी के बीच ट्रेन भरतपुर, बयाना जं. हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 69159/19110 बयाना-मथुरा जं.-कोटा पैसेंजर को अलवर स्टेशन तक बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रेन 1 मार्च से 1 सितंबर तक अलवर स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन मथुरा जं. से अलवर के सफर के दौरान सभी स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संƥ. 55339/40 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज पैसेंजर को अछनेरा जं. स्टेशन तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन 1 मार्च से 1 सितंबर तक प्रतिदिन अछनेरा जं. तक जाएगी। ट्रेन इस दौरान भैंसा, परखम स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संƥ. 19109 कोटा-मथुरा एक्सप्रेस व 69160 मथुरा-बयाना मेमू पैसंजर को 1 मार्च से 1 सितंबर तक डीग स्टेशन तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने गाड़ी सं. 51907/08 ईदगाह-भरतपुर व गाड़ी सं. 51909/10 ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर को 1 मार्च से आगामी आदेश तक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



