कासगंज-मथुरा पैसेंजर का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन सं. 55335/55336 को अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 4 से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन कासगंज से सुबह 11.40 बजे चलेगी और गंगापुर सिटी शाम 6.20 बजे पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 55335/55336 कासगंज-मथुरा पैसेंजर को अस्थायी तौर पर गंगापुर सिटी तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन गंगापुर सिटी तक संचालित होगी। ट्रेन कासगंज से सुबह 11.40 बजे चलकर दोपहर 2.20 बजे मथुरा जं. और मथुरा जं. से दोपहर 3.20 बजे चलकर भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी होते हुए शाम 6.20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन गंगापुर सिटी से शाम 7 बजे चलकर रात 9.55 बजे मथुरा और रात 12.30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


