रेलवे ने यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की

Feb 22, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश और यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें मार्च और अप्रैल में निर्धारित तारीखों पर चलेंगी। प्रत्येक ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच होंगे।

रेलवे ने यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। गाड़ी सं 06597/06598 यशवंतपुर- योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से 5 से 26 मार्च तक, 2 से 9 अप्रैल, 16 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को और ऋषिकेश से 7 से 28 मार्च तक, 4 से 11 अप्रैल तक, 18 अप्रैल से 2 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन यशवंतपुर से सुबह 7 बजे चलकर अगले दिन रात 11 बजे और ऋषिकेश से शाम 5.55 बजे चलकर रात 2.25 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 3 जनरल कोच लगे होंगे।

गाड़ी सं 06569/06570 यशवंतपुर- हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से 25 फरवरी बुधवार को और हजरत निजामुद्दीन से 1 मार्च रविवार को चलेगी। ट्रेन यशवंतपुर से बुधवार रात 10.40 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 11.18 बजे और हजरत निजामुद्दीन से रविवार सुबह 7 बजे चलकर 9.18 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 5 जनरल कोच लगे होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।