मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चलेगी ट्रेन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगरारेलवे ने नई ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा की है, जो मुंबई सेंट्रल से हर बुधवार और काठगोदाम से हर गुरुवार को चलेगी। ट्रेन मे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 17 कोच होंगे।

रेलवे नेगाड़ी सं. 21907/21908 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 27 मई से हर बुधवार को और काठगोदाम से 28 मई से हर गुरुवार चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.50 बजे मथुरा जं. व दोपहर 1.50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। ट्रेन काठगोदाम से शाम 5.30 बजे चलकर रात 1.05 बजे मथुरा जं. और अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे।
ये भी पढ़ें:मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चलेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें:प्रयागराज-दादर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


