होली पर यात्री कर सकते हैं दो स्पेशल ट्रेनों में यात्रा

Mar 01, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश और यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनें मार्च और अप्रैल में संचालित होंगी। इन ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोच शामिल हैं और यात्रा समय भी निर्धारित किया गया है।

होली पर यात्री कर सकते हैं दो स्पेशल ट्रेनों में यात्रा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। गाड़ी सं 06597/06598 यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से 5 से 26 मार्च तक, 2 से 9 अप्रैल तक और 16 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ऋषिकेश से 7 से 28 मार्च तक, 4 से 11 अप्रैल तक और 18 अप्रैल से 2 मई तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन यशवंतपुर से सुबह 7 बजे चलकर अगले दिन रात 11 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ऋषिकेश से शाम 5.55 बजे चलकर रात 2.25 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 3 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

गाड़ी सं 06569/06570 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन यशवंतपुर से 25 फरवरी बुधवार को और हजरत निजामुद्दीन से 1 मार्च रविवार को चलेगी। ट्रेन यशवंतपुर से बुधवार रात 10.40 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 11.18 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से रविवार सुबह 7 बजे चलकर सुबह 9.18 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 11 स्लीपर और 5 जनरल कोच लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।