शिक्षा ही महिलाओं की मजबूती का हथियार
Agra News - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने महिला दिवस पर शिक्षा को महिलाओं की मजबूती का मुख्य हथियार बताया। डाक्टरों ने कहा कि शिक्षित महिलाएं परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही, समाज की प्रगति के लिए पुरुषों और महिलाओं का सहयोग जरूरी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डाक्टरों ने महिला दिवस पर कहा कि शिक्षा ही उनकी मजबूती का सबसे बड़ा हथियार है। रविवार को संगठन ने आईएमए भवन पर महिला दिवस मनाया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण पर व्यापक संवाद किया गया। डा. राकेश भाटिया ने कहा कि नारी सिर्फ परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि समाज के संस्कार और संवेदनशीलता की वाहक है। डा. दीप्तिमाला का कहना था कि शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। डा. रवि पचौरी ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए पुरुष और महिलाओं को सहभागी बनना होगा। डा. वंदना कालरा ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज में आत्मसम्मान और खुद फैसला लेने की क्षमता प्राप्त करती है।
इससे परिवार, समाज मजबूत होते हैं। डा. ओपी यादव ने कहा कि चिकित्सा जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी स्वास्थ्य और संवेदनशीलता दोनों को मजबूत बना रही है। अध्यक्ष डा. पंकज नगायच ने कहा कि समाज की प्रगति का सही मापदंड महिलाओं की स्थिति और सम्मान होता है। सचिव डा. रजनीश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना समय की जरूरत है। संचालन डा. स्वाति द्विवेदी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


