बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग

Mar 11, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें निर्माणाधीन बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग की गई। पार्क में तथागत बुद्ध और उनके अनुयायियों की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव है। यह परियोजना 3 अगस्त 2025 को आगरा में शुरू होगी।

बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग

कालिंदी विहार रोड स्थित निर्माणाधीन बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने और उसकी गुणवत्ता बेहतर बनाने को लेकर भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा में विशाल बुद्धा पार्क बनाने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकृति मिली। उन्होंने बताया कि पार्क में तथागत बुद्ध और उनके पांच अनुयायियों की प्रतिमाएं लगेंगी। ज्ञापन में नेत्रपाल सिंह, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, तेज कपूर, रामहेत, प्रेमचंद सोन, सुरेंद्र जाटव, सौरभ वर्मा, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।