मलेशिया में डंका बजाने वाले कुलदीप का आगरा लौटने पर भव्य स्वागत
नौफरी गांव के बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में आयोजित प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 57 किग्रा वर्ग में मेजबान मुक्केबाज को नॉकआउट कर भारत का नाम रोशन किया। 9 मई को मिली इस जीत के बाद आगरा में उनका भव्य स्वागत किया गया। कुलदीप ने दो साल पहले बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया था।

नौफरी गांव निवासी बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में आयोजित ट्विन इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किग्रा वर्ग में मेजबान मुक्केबाज को नॉकआउट कर भारत का परचम लहराया। 9 मई को मिली इस जीत के बाद रविवार सुबह आगरा पहुंचने पर कुलदीप का फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कुलदीप ने बताया कि यह उनका दूसरा मलेशिया दौरा था। प्रो बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने दो वर्ष पहले दिल्ली के साकेत स्थित बॉक्सिंग अकादमी में कोच गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुरू किया था। मुनेन्द्र जादौन ने कहा कि कुलदीप की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
पिता रामवीर तरकर, चन्द्रपाल सिंह जादौन, सोमेन्द्र जादौन, ललित रघुवंशी, युवराज परिहार, राकेश चौहान, राजीव चौहान, आनन्द कुमार, पीयूष शर्मा, नीरज शर्मा, होशियार सिंह जादौन, दिनेश प्रताप सिंह और कोच गौरव सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


