Agra News: गढ़ी पचगाई बनेगा सोलर विलेज, छतों पर लगेंगे रूफटॉप पैनल

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत कासगंज के गांव गढ़ी पचगाई को सोलर विलेज मॉडल बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों को बिजली खर्च कम करने और सौर ऊर्जा का लाभ मिलेगा। सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान है, जिससे अधिक परिवार योजना में शामिल हो सकेंगे।

Agra News: गढ़ी पचगाई बनेगा सोलर विलेज, छतों पर लगेंगे रूफटॉप पैनल

Agra News: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत जनपद में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। कासगंज क्षेत्र के गांव गढ़ी पचगाई को सोलर विलेज मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। गांव में योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल से संबंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण परिवारों को बिजली खर्च कम करने के साथ सौर ऊर्जा का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत ग्रामीणों के घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जाने पर जोर दिया जाएगा। सौर ऊर्जा से बिजली तैयार होने के बाद घरेलू विद्युत खपत में कमी आएगी। इससे ग्रामीणों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से योजना में सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है, जिससे अधिक से अधिक परिवार योजना से जुड़ सकेंगे。

मॉडल सोलर विलेज का विकास

प्रशासन की ओर से गढ़ी पचगाई को मॉडल के रूप में विकसित कर यूपीनेडा के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। गांव में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद यहां सौर ऊर्जा के उपयोग और इससे होने वाले लाभों को प्रदर्शित किया जाएगा। मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित होने से अन्य गांवों के ग्रामीणों को भी रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। इससे जिले में स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

आगामी कार्ययोजना

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के चलते गांव गढ़ी पचगाई को चयन किया गया है, आगामी दिनों में इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, योजना से घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे लोगों का बिजली खर्च शून्य तक आ सकेगा।

-मोहम्मद नासिर, प्रभारी यूपीनेडा, उपजिलाधिकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

PM सूर्य घर योजना का उद्देश्य क्या है?
PM सूर्य घर योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ देने और बिजली खर्च को कम करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: गढ़ी पचगाई बनेगा सोलर विलेज, छतों पर लगेंगे रूफटॉप पैनल