ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराजिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में होगी निर्दलीयों की अहम भूमिका

जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में होगी निर्दलीयों की अहम भूमिका

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीयों की अहम भूमिका होगी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला है। सपा या...

जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में होगी निर्दलीयों की अहम भूमिका
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 04 May 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीयों की अहम भूमिका होगी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला है। सपा या भाजपा को अध्यक्ष बनाने के लिए 13 सदस्यों की जरूरत होगी। ऐसे में दो निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका अध्यक्ष के चुनाव में महत्वपूर्ण हो जाएगी। बसपा के भी चार सदस्यों को जीत मिली है।

मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। सपा के 11 वार्डों में सदस्य जीतने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में सपा को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में दो सदस्यों की जरूरत होगी। सदस्यों के चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। जिन पर सपा व भाजपा दोनों की ही नजर होगी। भाजपा के छह सदस्य जिला पंचायत में जीते हैं। इसलिए भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए चार बसपा और निर्दलीय सदस्यों क समर्थन हासिल करना होगा। जिला पंचायत के वार्ड एक से निर्दलीय सदस्य अभय कुमार जीते हैं। सपा के पास 11 जिला पंचायत सदस्य होने की वजह से उसकी राह आसान दिख रही है। लेकिन बसपा समर्थित व भाजपा के एक साथ आने की स्थित में निर्दलीय सदस्यों की अहमियत और बढ़ेगी। ऐसी स्थित में भाजपा व सपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। सपा व भाजपा दोनों ही जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क साध रही है। पार्टियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता सक्रिय भी हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें