तीन बच्चों समेत नौ लोगों पर कुत्तों ने किया हमला, उपचार शुरू
Agra News - जनपद कासगंज में हाल के दिनों में कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाएं सामने आई हैं। गुरुवार को, तीन बच्चों सहित नौ लोग कुत्तों के हमलों में घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

जनपद में पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के हिंसक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन कुत्ता लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। गुरुवार को ही जिला अस्पताल में तीन बच्चों समेत नौ लोगों को कुत्तों के हमलों से घायल होने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी को उपचार दिया है। घटनाओं के बाद से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दहशत में हैं। थाना सोरों क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे खेलते समय आवारा कुत्ते ने सात वर्षीय अभिकर्स पुत्र अवधपाल पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। सोरों क्षेत्र के ही गांव हसनपुर में 6 वर्षीय गुलशन पुत्र बिनामी को भी गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया। उसे भी परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सोरों क्षेत्र के ही गांव सलेमपुर बीबी में 18 वर्षीय ध्रुव पुत्र दिनेश अपने खेत पर था, तभी उसे एक कुत्ता ने काट लिया। जानकारी पर खेत पर पहुंचे परिवारीजनों ध्रुव को जिला अस्पताल लेकर आए। सोरों के ही गांव ब्रह्मपुरी में गत बुधवार की शाम 52 वर्षीय कैलाश चंद्र पुत्र किशोरी लाल को पैर में कुत्ते ने काट लिया। उन्हें भी परिजन उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए हैं। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मामों में मायके में रही 21 वर्षीय कुंती निवासी घुस्के नगर अलीगढ़ को गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे खेत पर जाते समय कुत्ते ने हाथ में काट लिया। परिजनों ने उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह से कासगंज के गांव बहेड़िया में 19 वर्षीय रजनेश पुत्र डोरी लाल पर गुरुवार की सुबह छह बजे घर के बाहर कुत्ते ने हमला कर दिया। कासगंज के रेलवे रोड निवासी 27 वर्षीय साक्षी पत्नी सुमित को गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे आवारा कुत्ते ने दाएं पैर में काट लिया। कासगंज के मोहल्ला नवाब मोहल्ला में पालतू कुत्ते ने 17 वर्षीय अन्नू पुत्री जुगेंद्र को गुरुवार की सुबह सात बजे काट लिया। इसके अलावा सहावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 11 वर्षीय अवनीश पुत्र हरिसिंह को घर के बाहर खेलते समय कुत्ता ने दाएं हाथ में काट लिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




